प्राइवेसी नीति

हम कौन हैं

HaatShop छोटी दुकानों को अपनी ऑनलाइन दुकान बनाने देता है। ख़रीदार का ऑर्डर सीधे दुकान के WhatsApp पर जाता है। ख़रीदार का पैसा हम कभी नहीं रखते: वो सीधे दुकान को देते हैं।

दुकानदार से हम क्या रखते हैं

नाम, मोबाइल, ईमेल, पासवर्ड (ऐसे रूप में जिसे वापस पढ़ा नहीं जा सकता), दुकान की जानकारी, सामान और फ़ोटो, और Plus के भुगतान का UTR। लॉगिन सुरक्षित रखने के लिए: लॉगिन वाले फ़ोन/ब्राउज़र का नाम और IP पता (लॉगिन ख़त्म होने के 1 दिन बाद मिट जाता है), और लॉगिन का सुरक्षा रिकॉर्ड, जिसमें IP या मोबाइल नंबर नहीं होता (180 दिन तक)।

ख़रीदार से हम क्या रखते हैं

ऑर्डर पर: नाम, मोबाइल, डिलीवरी हो तो पता, और ऑर्डर का सामान। ये उस दुकान के लिए रखी जाती है, ताकि वो ऑर्डर पूरा कर सके।

गिनती, बिना ट्रैकिंग

दुकान के पेज कितनी बार खुले, ये हम बिना कुकी और बिना IP पते के सिर्फ़ गिनती में रखते हैं। HaatShop में कोई विज्ञापन या बाहर का ट्रैकिंग कोड नहीं है।

किस काम के लिए

दुकान चलाने, दुकानदार को ऑर्डर दिखाने, लॉगिन सुरक्षित रखने और Plus के भुगतान मिलाने के लिए। हम जानकारी बेचते नहीं।

किसे दिखती है

ख़रीदार की जानकारी सिर्फ़ उस दुकान को दिखती है। ईमेल भेजने के लिए ईमेल सेवा को सिर्फ़ ईमेल पता और संदेश जाता है।

कितने दिन रखते हैं

दुकानदार खाता हटाए तो 7 दिन बाद दुकान, सामान, ऑर्डर और फ़ोटो मिट जाते हैं। Plus के भुगतान के रिकॉर्ड (UTR, रकम, तारीख़) हिसाब के लिए रखे जाते हैं। बैकअप में कोई कॉपी तब तक रह सकती है जब तक वो बैकअप बदल न जाए।

आपके हक़

आप अपनी जानकारी देख, सुधार और हटवा सकते हैं। दुकानदार यह “सेटिंग → डेटा और खाता” में करते हैं। ख़रीदार उस दुकान से कहें। आप नीचे लिखे पते पर हमें भी लिख सकते हैं।

शिकायत और संपर्क

शिकायत अधिकारी: Nikhat jahan, grievance@haatshop.com

WhatsApp पर मदद: +919887070171

आख़िरी बदलाव: 10 अक्टूबर 2026