शर्तें

ये ऐप क्या है

HaatShop एक टूल है जिससे दुकानदार अपनी ऑनलाइन दुकान बनाते हैं। हर दुकान ख़ुद बेचने वाली है; HaatShop सामान नहीं बेचता और ख़रीदार का पैसा नहीं रखता।

दुकानदार की ज़िम्मेदारी

सामान, दाम, स्टॉक, फ़ोटो और जानकारी सही रखना; ज़रूरी जानकारी (जैसे FSSAI, BIS, वापसी की नीति) देना; और ख़रीदार की शिकायत का जवाब देना।

मना है

नक़ली या “कॉपी” माल, झूठे दावे, नक़ली रिव्यू, किसी और की फ़ोटो या ब्रांड, और ग़ैरक़ानूनी सामान। ऐसी चीज़ें हटाई जा सकती हैं।

प्लान

Free प्लान का कोई शुल्क नहीं। Plus का दाम ऐप की प्लान स्क्रीन पर लिखा है; वो अपने-आप दोबारा नहीं लगता। ऑर्डर पर हम कोई कमीशन नहीं लेते।

खाता

लॉगिन, पासवर्ड और MPIN किसी को न बताएँ। खाता कभी भी “सेटिंग → डेटा और खाता” से हटा सकते हैं।

बदलाव

इन शर्तों में बदलाव हों तो HaatShop में बताया जाएगा।

आख़िरी बदलाव: 10 अक्टूबर 2026